ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने लंडा गेंग का एक सदस्य किया काबू --- फ़ोन कॉल पर मांगी थी 2 करोड़ फिरौती ....

 - एकेडमी मालिक से धमकी देकर मांगी थी फिरौती और साथिओ सहित की थी फायरिंग  

- तरनतारन वासी तीन साथी भी नामजद, आरोपी का मिला रिमांड - SP    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला पुलिस ने व्हाट्सअप कॉल पर लोगों को धमकियां देने और करोडो की फिरौती मांगने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए लंडा गेंग का एक सदस्य को काबू किया है। इसका दवा करते हुए SP D सरबजीत राय ने बताया कि कुछ दिन पहले सुल्तानपुर लोधी के एक व्यक्ति से 2 करोड़ की फिरौती मांगे तथा उसके घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सुलझा लिया है। काबू किए गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। जिस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी।  

SP - D सरबजीत राय ने बताया कि कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी के एक एकेडमी के मालिक को 17 अप्रैल को व्हाट्सएप नंबर पर फोन करके 2 करोड रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। तथा फिरौती न देने की सूरत में उसके घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग भी की गई थी। उक्त मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने असलाह एक्ट के साथ साथ अन्य धाराओं के तहत FIR भी दर्ज कर की गई थी। 

SP-D सरबजीत राय ने बताया कि इस वारदात को ट्रेस करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टेक्निकल सेल की टीम तथा अन्य अधिकारियों ने गंभीरता से जांच की तो पता लगा कि इस गैंग के एक सदस्य आकाशदीप उर्फ़ अर्श पुत्र जसपाल सिंह वासी गांव झल बीबड़ी हाल वासी गली नंबर 2 प्रीत नगर कपूरथला है। जिसको काबू कर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। और उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया माना है। उसने बाकी साथियों के साथ घर तथा एकेडमी की निगरानी की थी। तथा अपने घर में उनको पनाह दी थी। पुलिस ने बाकी तीन साथियों को भी मुकदमा में नाम जद कर लिया है। जो कि तरनतारन के रहने वाले हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि 20 अप्रैल को ट्रेडिंग गैस कंपनी के मालिक को वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर पर फोन करके अपने आप को बंबीहा ग्रुप का मेंबर बता कर 25 लख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। इस संबंधी मुकदमा सिटी थाना में दर्ज कर लिया गया था। इस वारदात की टेक्निकल टीम दवारा जाँच की गई तो वह कॉल वह कॉल बोगस ठगी करने वाली पाई गई है। तथा उसको दोबारा भी कोई कॉल नहीं आईा 

No comments