ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में नुक्कड़ नाटक --- 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग का दिया संदेश ...

- DC  द्वारा वोटरों को ‘इस बार 70 पार’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए अनिवार्य वोट डालने के लिए किया आमंत्रित   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के DC -कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल के निर्देश पर वोटरों को वोट के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चल जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत जिला प्रशासन ने स्थानीय मॉल रोड पर इंडियन पीपल थिएटर एसोसिएशन के सहयोग से नुक्कड़ नाटक करवाया गया जहां कलाकारों व अधिकारियों ने वोटरों को जागरूक किया।  

DC अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव कमिश्न द्वारा दिए गए नारे 'इस बार 70 पार' के तहत 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां चला रहा है। उन्होंने कहा कि सब-डिविज़न स्तर पर भी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से वोटरों विशेषकर युवा वोटरों को वोट के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण स्वीप गतिविधियों में जागो और कठपुतली शो के सफल मंचन के बाद शाम को शहर के मुख्य परिवहन वाले माल रोड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 70 प्रतिशत से अधिक वोट का लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया गया। 

स्वीप गतिविधियों की नोडल अधिकारी सहायक कमिश्नर किरण शर्मा ने कहा कि इप्टा के कलाकारों ने लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से वोट के महत्व और मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने के पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को बिना किसी लालच, भय या पक्षपात के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सहायक कमिश्नर किरण शर्मा ने कहा कि जिले के निवासी स्वीप गतिविधियों को पूरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जिला प्रशासन ने अगले कुछ दिनों में और अधिक गतिविधियों की योजना बनाई है, जिसमें कपूरथला बस स्टैंड पर होने वाली फ्लैश मोब भी शामिल है। 

No comments