कपूरथला में एक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा से दस्तावेज और पार्सल चोरी, CCTV में कैद ...
- एक्टिवा चुराने में असफल रहा तो डिग्गी से समान चुराकर हुआ फरार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को चुराने आए चोर से जब एक्टिवा नहीं खुली तो डिक्की से दस्तावेज व एक पार्सल चोरी कर फरार हो गया। हालाँकि यह घटना नजदीक ही एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वहीँ घटना की सुचना सिटी थाना पुलिस को देने के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
जानकारी देते हुए चंदन अग्रवाल पुत्र नरेश अग्रवाल वासी मोहल्ला अरफवाला ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार हो अपने एक दोस्त को मिलने के लिए मॉडल टाउन गया था। एक्टिवा उसने उसके घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन जब वह कुछ समय बाद बाहर आया तो देखा कि स्कूटी की डिग्गी खुली हुई थी। और डिग्गी से दस्तावेज, एक पार्सल व इंश्योरेंस के कागजात गायब थे।
उसने जब नजदीक लगे CCTV को चेक किया तो उसमें चोर की सारी घटना कैद हो गई थी। उसने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर सिटी थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।















No comments