कपूरथला में आजाद उम्मीदवार भाई अमृतपाल के हक में निकला रोड शो ---
- पिता ने कहा --- संगत मतदान से देगी जवाब
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
अमृतपाल की देश के संविधान के प्रति टिप्पणी पर वह खुद जवाब देंगे पर अभी वह देश के सविधान के अनुसार ही चुनाव लड़ रहे और विरोधियों के झूठे आरोपो पर संगत मतदान से देगी जवाब। यह शब्द श्री खंडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहे है।
बता दे कि श्री खंडूर साहिब लोकसभा सीट से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह के समर्थन में आज कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में रोड शो निकाला गया और इस दौरान बढ़ी गिनती में उनके समर्थक इस रोड शो में शामिल हुए है।
इस दौरान भाई अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा की भाई अमृतपाल की चुनावी मुहिम शिखर पर है और संगत खुद इस में अपने आप जुड रही है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल जेल में पूरी तरह से तंदुरुस्त और जोश से लबरेज है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी पार्टियां जानबूझकर भाई अमृतपाल के बारे में गलत आरोप लगा रहे है। जिसमें उनके संविधान को न मानने की बात है तो उन्होंने कहा की इसका जवाब वह खुद देंगे पर ऐसा कुछ नही पर अभी तो वह देश के सविधान के अनुसार चुनाव लड़ रहे है। और विरोधी पार्टियों की और से अन्य जितने भी आरोप है चाहे RSS के संपर्क की बात है, इसका जवाब लोग अपने मतदान से देंगे।















No comments