कपूरथला में एक घर को निशाना बना चोरों ने ढाई लाख के गहने चुराए, CCTV में कैद ...
- अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज, चोरों को जल्द कर लिया जाएगा काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुलतानपुर लोधी के गांव नानो मल्लियां में दो चोरों दवारा एक घर को निशाना बनाते हुए लगभग ढाई लाख रुपए के गहने चोरी करने की घटना घटी है। हालाँकि चोर नजदीक लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गए है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI दविंदर पाल ने करते हुए कहा कि जल्द ही चोरो को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव नानो मल्लियां वासी बलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात वह अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। लेकिन जब सुबह लगभग 5 बजे उठा तो देखा कि स्टोर रूम में पड़ी अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। और किसी अज्ञात ने चाबी की मदद से अलमारी को खोलकर उसमें पड़े लगभग ढाई लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए हैं। उसके बाद उन्होंने नजदीक लगे CCTV कैमरे की जांच की तो मालूम हुआ की रात लगभग 12:30 बजे 2 अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वहीं दूसरी तरफ जाँच अधिकारी ASI दविंदर पाल ने बताया कि चोरी की घटना सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।















No comments