ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक नाबालिक लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ...

- जिस लड़के से हुआ था रिश्ता उसने शादी से किया इंकार   

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के गांव बूट में शनिवार आधी रात को एक 13 वर्षीय लड़की दवारा अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि जिस लड़के के साथ उसकी शादी हुई थी उसने शादी से इनकार कर दिया था इसके चलते वह परेशान थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना सुभानपुर SHO हरदीप सिंह और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। इसकी पुष्टि SHO हरदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जाँच के बाद शव के पोस्टमार्टम के उपरांत जांच करते हुए परिजनों के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत FIR की जा रही है।   

DSP सुरिंदर पाल ने बताया कि  गांव बूट वासी एक 13 वर्ष की लड़की जैस्मिन उर्फ़ सीमा पुत्री शामू राम की गांव डोगरावाल के लड़के जतिंदर सिंह के साथ शादी की बात तय हुई थी। लेकिन कुछ दिन पहले उक्त लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते परेशान लड़की ने देर रात अपनी चुन्नी को पंखे के साथ बांध फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।  

DSP सुरिंदर पाल ने यह भी बताया कि जब रात को लड़की के परिजनों ने उसे पंखे से लटकता हुआ देखा तो सब घबरा गए। उन्होंने तुरंत उसको फंदे से उतार कर निजी अस्पताल में ले जाकर दिखाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बादशाह पर चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।  

DSP सुरिंदर पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद और मृतक लड़की के परिजनों के बयान पर कार्यवाही करते हुए आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र दारी सिंह वासी गांव डोगरांवाल के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।    

वहीं जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के शक को देखते हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उचित कारवाही अंजाम में लाइ जायगी। और पोस्टमार्टम के उपरांत सब परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 


No comments