पंजाब की बैंस बंधुओ की लोक इंसाफ पार्टी कांग्रेस में विलय ...
- बैंस बंधुओ ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, राजा वड़िंग के लिए अब करेंगे प्रचार
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के लुधियाना से बैंस बंधुओ की लोक इंसाफ पार्टी (LIP) का कांग्रेस में विलय हो गया है। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत बैंस और उनके भाई बलविंदर बैंस आज रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वह नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों भाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की है।
बता दे कि दोनों भाइयों ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाला हुआ था। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि वह कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। रविवार को दोनों की राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता साफ हाे गया। दोनों ने अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया है।
वहीँ पार्टी सूत्रों की माने तो बैंस ब्रदर्स अब लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। वहीँ सोमवार को वड़िंग अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बैंस उनके साथ मौजूद रहेंगे।
No comments