ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए का सामान चोरी ...

 - दो लैपटॉप, घड़ी, तीन लेडीज पर्स के अलावा काफी सामान चुराया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला कि गांव ढपई में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दो लैपटॉप, तीन लेडीज पर्स, एक सिलेंडर व एक लेडीज घड़ी चुरा कर फरार होने की खबर है। घटना के बाद घर के मालिक ने अपने तौर पर चोरों का पता लगाया है। और पुलिस को शिकायत दे दी। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल अभी तक चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस चोर की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

 पुलिस को दी शिकायत में मदन लाल वासी गांव ढपई ने बताया कि 15 मई को पूरा परिवार अपने-अपने काम पर चला गया। बेटी लवप्रीत कौर अपने कोर्स के लिए कपूरथला चली गई। जबकि बेटी शाम 6 बजे वापिस घर लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान चोर घर से बेटी के दो लैपटॉप, तीन लेडीज पर्स, एक सिलेंडर, एक लेडीज घड़ी चोरी कर फरार हो गए।  

उन्होंने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। इस दौरान उसे पता चला कि उसके घर से आकाश निवासी गांव कोट गोबिंदपुर ने चोरी की है तो तुरंत इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस चोर की तलाश में उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

No comments