ब्रेकिंग न्यूज़

विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेता पटवारी किया काबू .....

 - रिश्वत के पेसो पर ब्याज भी लगा रहा था आरोपी   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब      

पंजाब के होशिायरपुर में विजिलेंस ब्यूरो ने एक महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एक पटवारी को रिश्वत के आरोप में काबू किया है। शिकतय्कर्ता जसविंदर कौर के पति संतोख राम ने वीजा नंबर 2023 के तहत स्वामित्व हस्तांतरण के साथ बीते वर्ष 23 दिसंबर को गांव तनौली से 6 मरले क्षेत्र का स्वामित्व स्थानांतरित कर दिया था। इसी पर आरोपी रमेश कुमार पटवारी ने इस वसीयत का ट्रांसफरके नाम करने के लिए 25 हज़ार की रिश्वत की मांग की थी। 

लेकिन उस दिन परिवादी के पास केवल 15 हज़ार ही थे जो आरोपी पटवारी ने मांग कर ले लिया। पटवारी ने अश्वासन दिया कि उसका जमीन उसके नाम ट्रांसफर कर देगा। लेकिन बाकी 10 हजार रुपए उसे देना होगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे बार-बार कहने पर भी उसके नाम जमीन ट्रांसफर नहीं की बल्कि बकाया 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी को मैसेज भेजा कि 10 हज़ार से 15 हज़ार कैसे हो गए, तो पटवारी ने जवाब दिया कि 22 मई के बाद ब्याज 20 हज़ार हो जाएगा।  

इसके बाद 14 मई 2024 को शिकायतकर्ता ने पटवारी रमेश कुमार से मोबाइल पर बात की तो आरोपी रमेश कुमार पटवारी 15 हज़ार की मांग करने लगा। जिस पर शिकायतकर्ता जसविन्दर कौर ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो तक पहुंचा दी। विजिलेंस टीम ने जांच कर ट्रेप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस द्वारा होशियारपुर के रमेस कुमार पटवारी हल्का पंडोरी बीबी को जसविंदर कौर पत्नी संतोख राम से 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 


No comments