ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक महिला ने अपने पति पर करवाया मामला दर्ज ...??

- तलाक लिए बिना दूसरी महिला से शादी का आरोप, दहेज की मांग कर मारपीट भी करते थे ससुराली  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की एक विवाहित महिला ने अपने पति तथा ससुराल पक्ष के लोगों पर उसके पति की किसी अन्य महिला से शादी करवाने और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने, मारपीट करने के आरोप लगाए है। जिसके बाद सिटी थाना में उकसे पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट के जांच अधिकारी ASI राजविंदर सिंह ने करते हुए कहा कि फिलहाल आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांसी कॉलोनी फैक्ट्री एरिया वासी महिला निशा ( काल्पनिक नाम ) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 अक्टूबर 2017 को हिंदू रीति रिवाज के साथ साहिल पुत्र भागुराम वासी फिरोजपुर के साथ हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी भी है। महिला ने यह बताया कि उसका पति, सास - ससुर तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज़ के लिय तंग करते है, तथा मारपीट भी करते है। वहीं दूसरी तरफ इन सभी ने मिलीभुगत कर नवंबर 2023 में उसके पति साहिल की दूसरी शादी फिरोजपुर वासी एक महिला पूजा से करवा दी है। जबकि उसने अभी भी अपने पति को तलाक नहीं दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस इस इंसाफ की गुहार लगाई है।  

वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना -2 के जाँच अधिकारी ASI राजविंदर सिंह के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर वुमेन सेल ने सभी तथ्यों की जाँच की और दोनों पक्षों की बैठक के बाद FIR दर्ज करने की रिपोर्ट दी। जिसके बाद साहिल पुत्र भागुराम तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धारा 498 -A और 406 के तहत FIR दर्ज कर ली है। ASI राजविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।   


No comments