ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक व्यक्ति का खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी ....

 - पशु अस्पताल परिसर में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव भंडाल बेट में आज सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। जिससे दहशत का माहौल बन गया है। शव मिलने की सूचना के बाद थाना ढिलवां पुलिस तथा DSP भुलत्थ सुरेंदर पाल ने मौके पर टीम सहित पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। 

हालांकि अभी तक हत्या के कारन और हत्यारे बारे खुलासा नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ सुरेंदर पाल के अनुसार शव के हालातो को देखते हुए गंभीरता से सभी तथ्यों पर जाँच की जा रही है। वहीँ उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को काबू कर लिया जायगा। 

जानकारी अनुसार गांव भंडाल बेट के पशु अस्पताल परिसर में सुबह सवेरे एक 40 वर्षीय व्यक्ति मनजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी नूरपुर जनुहा का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची थाना ढिलवां के SHO सुखवीर सिंह तथा DSP सुरेंदर पाल और उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

मृतक मनजीत सिंह के भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह कल से कही काम पर गया हुआ था। और रात से घर नहीं आया। सुबह किसी गांव वासी ने सूचना दी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा और खून से लथपथ हालत में देख पुलिस को सूचित किया। उसने पुलि को बताया कि उसके भाई मनजीत सिंह की किसी अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी है।  मृतक मनजीत सिंह के सर तथा मुंह पर गहरे तेजधार हथियारों के जख्म है।  


No comments