ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत .....

- दोनों घायल बाइक सवारों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के कस्बा नडाला के गांव जग्गा के नजदीक बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत होने की खबर है। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटे आई है।  

नडाला के गांव घुग वासी किसान हरबंस सिंह से मिली जांनकारी के अनुसार देर शाम गांव घुग वासी जसकरण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह अपने दोस्त जतिंदर सिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर गांव जग्गा में श्री गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जब वह गुरुद्वारा साहिब से कुछ पहले मोड़ पर पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी। जिसमे दोनों सवार घायल हो गए।  

तभी घटना स्थल के नजदीक राहगीरों ने दोनों घायल बाइक सवारों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बाइक चालक जसकरण सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीछे बैठा युवक घायल का उपचार किया जा रहा है।  

No comments