ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के स्प्रिंगडेल्ज पब्लिक स्कूल में आया गेमिंगट्रक --- बच्चो ने गेम्स का लुत्फ उठाया ...

- बच्चो के लिए अद्भुत अनुभव को देखते हुए स्कूल प्रबंधको ने पुनः आने का किया आग्रह  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के स्प्रिंगडेल्ज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गत दिवस गेमिंग ट्रक वाला आया जिसमे छात्रों ने गेम्स खेल कर लुत्फ़ उठाया। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली नंदा ने बताया कि जालंधर द्वारा आयोजित गेमिंग ट्रक कार्निवल में छात्रों ने प्ले स्टेशन और वर्चुअल रियलिटी गेम्स खेलते हुए आनंद लिया।  

उन्होंने बताया कि स्कूल के सभी छात्रों ने गेमिंग ट्रक में एयर कंडीशंड केबिन में खेली गेम्स में कार रेसिंग और लाइट सेबर वर्चुअल रियलिटी गेम्स से, न केवल छात्र बल्कि स्कूल के सभी अध्यापिकाओं और प्रिंसिपल दीपाली नंदा ने भी गेमिंग ट्रक का अद्भुत अनुभव किया।  

दीपाली नंदा ने यह भी बताया कि छात्रों के लिए गेमिंग ट्रक एक बहुत ही अनोखा अनुभव रहा और बच्चों ने गेमिंग ट्रक के स्टार्ट अप मालिक गौरव सेठ और राजेश सेठ से जल्दी दोबारा आने का आग्रह किया है। इस मोके स्कूल स्टाफ में करणप्रीत, अक्षय, डिंपल, रोली, ईशा, रजनी, प्रिया, डेज़ी वा अन्य ने बच्चों का प्रोत्साहन किया और इवेंट ऑर्गेनाइज करने में सहायता की।  

No comments