PM मोदी पहुंचे पंजाब --- रैली में बोले, भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री ....
- I.N.D.I. गठबंधन ने CAA के नाम पर भड़काए दंगे
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के पटियाला में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BJP उमीदवार परनीत कौर के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में पहुंचे है। उन्होंने अपने भाषण में पंजाब CM भगवंत मान को निशाने पर लेते उन्हें कागजी मुख्यमंत्री बताया है। मोदी ने कहा यह पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं। लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं और दुकान एक ही है।
PM मोदी ने यह भी कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। I.N.D.I. गठबंधन वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए।
वहीँ PM की रैली से पहले रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया।
उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए 5 लाख तक के इलाज की सुविधा शुरू की है। मोदी ने जल जीवन योजना को शुरू किया है। इससे पानी से होने वाली अनेक घातक बीमारियों से बच पाएंगे।
PM मोदी ने कहा कि पंजाब को 5 नदियों का आशीर्वाद मिला है। लेकिन I.N.D.I. गठबंधन वाले किसानों से झूठ बोलते हैं। इन्होंने किसानों से वादा किया, जो पूरा नहीं किया। बीते 10 साल में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। MSP में हमने ढाई गुणा वृद्धि की है।
उन्होंने यह भी कहा कि PM किसान निधि के 30-30 हजार रुपए किसानों को मिल चुके हैं। जैविक रसायन से धरती को बचाने के लिए नेचुरल खेती पर जोर दे रहे हैं। आने वाले 5 साल में भारत एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहा है।















No comments