पंजाब में हीटवेव के चलते स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान....
- एडवाइजरी भी जारी, 21 मई से 30 जून तक स्कूल रहेंगे बंद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व हीटवेव के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 21 मई 30 जून तक छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया है। यह घोषणा CM मान की तरफ से की गई है।
क्योंकि स्कूलों में समय बदलने के बाद भी बच्चों काे गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। इसके बाद सारी स्थितियों को देखकर यह फैसला लिया गया है। वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी किया गया है। बता दे कि बीते दिवस पहले एक जून से गर्मी की छुटि्टयां संबंधी आदेश जारी किए गए थे।
गत सप्ताह शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में पड़ रही गर्मी और हीटवेव के अलर्ट को लेकर चर्चा की गई। और स्कूलों के समय बदलने संबंधी आदेश जारी किए। तब तय हुआ कि 20 मई से 30 मई तक स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे।
वहीं विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस मौसम में ज्यादा पानी का पीना चाहिए। अगर आप दिल, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पद्वार्थ बढ़ाने का कदम उठाए। ORS के घोल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है। इसी तरह घरों में तैयार किए जाने वाले तरल पदार्थ जैसे ही नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी, आदि तरल पदार्थ का प्रयोग किया जा सकता है। घर से बाहर जाने के लिए सिर और हाथों को अच्छी तरह ढक कर निकलना चाहिए। टोपी और छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा व चमड़ी की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करे।
















No comments