ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में माँ भद्रकाली मेले की शोभायात्रा --- माँ के जयकारे लगते हुए नतमस्तक हुए हज़ारो भक्त ....

- विधिवत पूजा उपरांत ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ आरम्भ हुई शोभायात्रा   

- पुष्प वर्षा कर मां भद्रकाली के ज्योति स्वरूप की पालकी का किया स्वागत   

- शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर खाने पीने के 100 से अधिक लंगर   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

"भक्तां नू सोहणा लगदा मां भद्रकाली दा दरबार, मेले लगे रहणदे मां भद्रकाली के दरबार ते " इन भेंटो की गूंज में माता भद्रकाली जी के 77वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में आज शाम मां दुर्गा मंडली मंदिर माता भद्रकाली वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से शहर में विशाल शोभायात्रा का निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के प्राचीन श्री ब्रह्मकुंड मंदिर परिसर में विधिवत पूजा उपरांत ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ शुभारम्भ हुई।   

शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई देर रात मां भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में संपन्न होगी। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीँ हजारों भक्तों ने मां भद्रकाली के ज्योति स्वरूप की पालकी पर पुष्प वर्षा की। और मां के जयकारों के साथ नतमस्तक हुए।  

भव्य शोभायात्रा प्राचीन श्री ब्रह्मकुंड मंदिर से आरंभ होकर जालौखाना चौंक, सदर बाजार, माल रोड, सुल्तानपुर रोड, चारबत्ती चौक, रेलवे रोड, पुरानी दाना मंडी, नई अनाज मंडी रोड से होते हुए मां भद्रकाली मंदिर शेखूपुर में सम्पन्न होगी।    

शोभायात्रा के पूरे मार्ग को रंगबिरंगी लाइटों से सजाकर भक्तों ने कई जगह स्वागती गेट लगाए हुए है। इस दौरान शहर का माहौल मां के भक्ति रंग में रंगा हुआ है। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल भक्तजन नंगे पांव चलकर मां भद्रकाली के मंदिर में होने वाले जगराते में भी शामिल होंगे।    

शहर के शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा चना-पूरी, आलू-पूरी, जलेबियां, फल, हलवा, खीर, चाय-पकौड़ों आदि विभिन्न पकवानों के लंगर भी लगाए गए है। जय मां भद्रकाली के 77वें वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा व मेले में पहुंचने वाले हजारों भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान व अधिकारियों ने पुख्ता प्रबंध किये हुए है। तैनात किए गए पुलिस जवानों की कमान सभी थानों के इंचार्ज संभाले हुए थे। डीएसपी सब डिविजन भी मौके पर उपस्थित थे। इसके अलावा मंदिर परिसर में मेला स्थल में कैमरे की तीसरी आंख भी पूरी तरह से निगरानी करेंगी।   

वहीँ एसएसपी के अनुसार मेले में आने वाले हज़ारो भकतो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवान सिविल वर्दी में भी तैनात रहेंगे। ताकि शरारती तत्व कोई हरकत कर सकें। इसके अलावा मेले परिसर मंदिर के आस-पास कैमरे भी लगाए गए है। श्री दुर्गा मंडल मंदिर माता भद्रकाली वैलफेयर सोसायटी प्रधान पुरषोत्तम पासी ने बताया कि माता भद्रकाली जी का मेला 2 जून धूमधाम व उत्साह से मनाया जाएगा। 

No comments