कपूरथला में राजमिस्त्री की हत्या, बड़ा खुलासा ... ???
- आरोपी के मृतक की पत्नी से थे अवैध संबंध, FIR दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
- एक दिन पहले ही दोनों में हुआ था झगड़ा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव भंडाल बेट में पशु अस्पताल में मिले एक व्यक्ति के शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। SP D सरबजीत सिंह ने हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए बताया कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते तेजधार हथियार से की गई है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और हत्या के आरोपी चरणजीत सिंह के मृतक मनजीत सिंह की पत्नी से अवैध संबंध थे, और मृतक उसे रोकता था। वहीँ एक दिन पहले ही दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
घटना की सुचना के बाद DSP भुलत्थ सुरेंदर पाल और थाना ढिलवां पुलिस ने मोके पर पहुँच मृतक का शव गांव भंडाल बेट के पशु अस्तपाल परिसर से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव भंडाल बेट के पशु अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह एक 47 वर्षीय व्यक्ति मनजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी नूरपुर जनूहा का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। जिसकी सूचना मिलते ही DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल और थाना ढिलवां के SHO सुखबीर सिंह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक मनजीत सिंह के भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह रविवार से कही काम पर गया हुआ था और रात से घर नहीं आया। सुबह किसी परिचित ने मनजीत की हत्या के संदर्भ में सूचना दी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा और खून से लथपथ हालत में देख पुलिस को सूचित किया। मृतक मनजीत सिंह के सिर तथा मुंह पर गहरे तेजधार हथियारों के जख्म है।
SP - D सरबजीत राय के अनुसार मृतक मनजीत सिंह की पत्नी से 22 वर्षीय आरोपी चरणजीत सिंह वासी गांव नूरपुर जनूहा से अवैध संबंध थे। मृतक मनजीत सिंह उसे ऐसा करने से रोकता था। इसी बात को लेकर एक दिन पहले मनजीत सिंह व चरणजीत सिंह में खूब झगड़ा भी हुआ था।
इसी तैश में चरणजीत सिंह ने देर रात मनजीत सिंह की तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीँ पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक की पत्नी की शमूलियत संबंधी पुलिस जांच कर रही है।
















No comments