ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस थाने में लगाई भीषण आग .... ?

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू  

खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर    

पंजाब के जालंधर देहात क्षेत्र के थाना मकसूदा के माल गोदाम में भीषण आग लगने की खबर है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीँ इस घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गोदाम में पड़ा वाहनों का कबाड़ जल कर राख हो गया है। दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।   

फायर ब्रिगेड के अधिकारी जसवंत सिंह के अनुसार सुबह करीब 11 बजे सूचना फायर ब्रिगेड ऑफिस के कंट्रोल रूम में आई थी। जिसके बाद तुरंत दो गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। आग थाने के पिछले हिस्से में बने माल गोदाम को लगी थी। आग से थाने में पड़े इंपाउंड किए गए वाहन और अन्य कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। 

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। क्योंकि जिस जगह पर आग लगी उक्त जगह पर किसी का आना जाना नहीं था। अभी तक की जांच में अनुमान है कि आग शॉट सर्किट से लगी हो सकती है। क्योंकि माल गोदाम के पास एक बिजली का स्विच है। जल्द मामले की जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।  


No comments