ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 2 कारों में टक्कर के बाद एक कार खंभे से टकराई ....

- कार के एयरबैग खुलने से कार सवारो का हुआ बचाव   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के मस्जिद चौक पर आज सुबह लगभग 8 बजे दो कारों में टक्कर होने की खबर है। एक कार टकराने के बाद चौक पर एक खंभे से टकरा गई। हालाकि कार के एयरबैग खुलने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन दोनों कार्य क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी अनुसार मस्जिद चौक पर सुबह लगभग 8 बजे सुलतानपुर लोधी की तरफ से आ रही कार (PB-08-CZ-0020) तथा चारबत्ती चौक की तरफ से आ रही एक कार ( PB-09-AC-2955 ) में टक्कर हो गई। सुलतानपुर लोधी वसी पुलिस कर्मचारी बलजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से ड्यूटी पर जालंधर जा रहे थे। जब वह मस्जिद चौक पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आई कार अचानक सामने आ गई। जिससे उसकी कर टकरा गई। इस हादसे में उसकी कार अनियंत्रित होकर मस्जिद चौक पर एक खंभे से टकरा गई।  हालांकि कार के एयरबैग खुलने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  लेकिन उसको मामूली चौटे आई है। 

वहीं चार बत्ती चौक की तरफ से आ रही कार चालक गुरनाम सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से कपूरथला में किसी काम के लिए आया था। जब वह मस्जिद चौक पर पहुंचा तो सुलतानपुर लोधी बाईपास की तरफ से एक तेज रफ्तार कार उनकी कर से टकरा गई। जिससे उनकी कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

No comments