कपूरथला में एक भाई ने भाई की हत्या कर शव बॉक्स बेड में छिपाया, आरोपी फरार ....
- नशे के आदी थे दोनों भाई, नशे के लिए घर का फ्रिज बेचने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर की FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा नडाला में एक भाई दवारा अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के मंतव्य से बेड़ मे छुपाने की खबर है। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्यारे ने भाई की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर सूचना दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद DSP भुलत्थ और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने करते हुए बताया कि हत्या आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
पल;इस से मिली जानकारी अनुसार नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी वासी कुलविंदर सिंह और और सुखविंदर सिंह दोनों पुत्र अजीत सिंह रहते थे। और उनके पिता अजीत सिंह जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। दोनों भाई कुलविंदर सिंह ( 26 वर्ष ) और सुखविंदर सिंह (22 वर्ष) नशे के आदी थे। और नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था।
DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटे भाई सुखविंदर सिंह ने नशे की पूर्ति के लिए घर में पड़ा फ्रिज बेच दिया था। जिसको लेकर दोनों बाइयो में बहस भी हुई। इसी रंजिश के कुलविंदर सिंह ने अपने छोटे भाई सुखविंदर सिंह की हत्या कर दी और उसके शव को बेड में छुपा दिया। वारदात के बाद कुलविंदर सिंह ने अपने पिता अजीत सिंह को सूचना दे दी। और फरार हो गया।
इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बॉक्स बेड से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। DSP सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को कब्जे में लकेर जाँच शुरू कर दी है और अजीत सिंह के बयान पर आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है. और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
No comments