ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कांजली रोड के नजदीक छोटी नहर में मिला एक भ्रूण ...

 - सिटी थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवाया, जांच शुरू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के कांजली रोड के नजदीक छोटी नहर से आज सुबह एक नवजन्मे बच्चे का भ्रूण तैरता हुआ मिला है। जिसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि सिटी थाना SHO संजीवन जसवाल ने करते हुए बताया कि आसपास के गांव में पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

जानकारी अनुसार कांजली बेईं से शहर की तरफ आ रही छोटी नहर में आज सुबह कुछ लोगों ने एक नवजन्मे बच्चे का भ्रूण तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना तुरंत सिटी थाना पुलिस को दी गई। SHO सजीवन जसवाल ने सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी ASI मेजर सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेज दिया। ASI मेजर सिंह ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। वहीँ उन्होंने यह भी बताया कि गर्भवती महिलाओ के रिकार्ड की भी जाँच की जायगी।  

SHO सजीवन जसवाल ने बताया कि उक्त मामले में जाँच शुरू कर दी है। और स्वास्थ्य विभाग को भी गर्भवती महिलाओ के बारे जांच करने के लिए कहा गया है। जिससे यह मालूम हो सके यह भ्रूण किसका है और यह किसने फेंका है।  

दूसरी तरफ SMO डॉ संदीप धवन ने बताया कि सिटी थाना पुलिस दवारा लाया गया भ्रूण लड़के का है। और भ्रूण का पोस्टमार्टम के बाद इसका सेम्पल DNA के लिए भी भेजा जायगा। और गर्भवती महिलाओ के रिकार्ड की भी जाँच की जायगी।    

No comments