ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में वुशू प्रतियोगिता का बहुत जल्द होगा आयोजन -- वालिया

 - बटाला में आयोजित प्रतियोगिता में कपूरथला के खिलाड़ियों ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

पंजाब राज्य वुशू जज, रैफरी सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन पंजाब वुशू ऐसोसिएशन द्वारा जिला बटाला में करवाया गया। इसमें जिला कपूरथला वुशू ऐसोसिएशन की ओर से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने जिले का नाम रोशन किया।  

युवा खेल भलाई बोर्ड एवंम वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला के अध्यक्ष राजीव वालिया ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी राबीआ, लवप्रीत सिंह गिल, सूरज बांसल और अवदेश कुमार को शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कपूरथला में वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  

इस अवसर पर कुलवंत राय जैन DAV स्कूल कपूरथला के मुख्य अध्यापक मती सतीश कुमारी शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में सभी बच्चों को वुशू खेल में भाग लेना चाहिए। वुशू खेल से जुड़े खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा मिला।  

इस अवसर पर गुरचरण सिंह  महासचिव‌ वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला, जसपाल सिंह पनेसर सचिव युवा खेल भलाई बोर्ड, बलविंदर सिंह, बलजिंदर कौर, गगनदीप कौर, संजीव वालिया, सुखदीप सिंह शामिल हुए। 


No comments