ब्रेकिंग न्यूज़

SAD से निष्कासित काहलों हुए BJP में हुए शामिल ...

सुनील जाखड़ व मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया स्वागत   

खबरनामा इंडिया संदीप। अमृतसर   

शिअद से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एक दिन पहले निकाले गए रविकरन सिंह काहलों आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दे कि रविकरन सिंह सीनियर अकाली नेता स्व. निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ व मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में BJP ज्वाइन की।  

इस मौके उनके साथ कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए है। BJP ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह सच बोले रहे थे। इस वजह से उन्हें SAD से निकाल दिया गया। काहलों ने यह भी कहा कि SAD में सुखबीर बादल तो एक रबड़ की मोहर हैं। पार्टी को तो बिक्रम सिंह मजीठिया चलाते हैं। जो उन्हें अच्छा लगता है वह उसे पार्टी में रखते हैं।  

काहलों ने डॉ. दलजीत सिंह चीमा के बारे में कहा कि 1997 के इलेक्शन में यह पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ आजाद मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकालने का एक नियम होता है। पहले नोटिस जारी कर जवाब लिया जाता है। फिर एक्शन किया जाता है। उन्होंने SAD में पूरी निष्ठां से मेहनत की, वह 1992 से पार्टी से जुड़े और पार्टी में दरिया तक बिछाई है।  

No comments