संत सीचेवाल की पंजाब के वोटरों से अपील --- पर्यावरण की बात करने वाले को दे वोट .....
- सीचेवाल ने 2 मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रमुख राजनीतिक दलों को पर्यावरण एजेंडा सौंपा
- लगातार बढ़ते तापमान पर गंभीरता से सोचने की जरूरत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार खत्म होने के बाद संत बलबीर सिंह सीचेवाल प्रचार के आखिरी दिनों तक पंजाब में पर्यावरण के सबसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लोगों का घोषणापत्र दो मुख्यमंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब के प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को दिया।
संत सीचेवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले उन्होंने यह पर्यावरण एजेंडा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपा था, उनसे पहले पंजाब के CM भगवंत सिंह मान, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह को यह एजेंडा जनतक तोर पर दिया। इसके इलावा उन्हों ने ये एजेंडा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी और खडूर साहिब क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मंजीत सिंह मन्ना ने ज्ञापन सौंपा था, जिन्होंने वादा किया था कि वह अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच इसका प्रचार करेंगे।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि संत समाज ने 15 अप्रैल को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर्यावरण एजेंडा को जारी किया और लोगों से अपील की कि वे केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें जो वायु, जल और भूमि प्रदूषण को खत्म करने की बात करेंगे। संत सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण के बारे में राजनीतिक नेताओं ने खुलकर उतनी बात नहीं की, जितनी जरूरत थी। लेकिन उन्हें इस बात से तसल्ली है कि राजनीतिक नेताओं और लोगों का ध्यान पर्यावरण जैसे संवेदनशील मुद्दे की ओर जरूर गया है।
पंजाब के बढ़ते तापमान का जिक्र करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि इतनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी, इस बार हमें गंभीरता से सोचने की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा के सत्र के दौरान जलवायु परिवर्तन पर पेश रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि देश के 310 जिले इसके प्रभाव में हैं। इनमें पंजाब के 9 जिले, हिमाचल प्रदेश के 8 जिले और हरियाणा के 11 जिले शामिल हैं। इससे खेती बुरी तरह प्रभावित होगी। जलवायु परिवर्तन के संकट से बचने के लिए संत सीचेवाल ने लोगों से आगामी बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

















No comments