ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में एक कैदी पर हमला, तीखे सुए से किये वार ...

- आग जलाने से रोकने पर दो हवालातिओ ने कंधे और कमर पर किये वार, FIR दर्ज   

- सिविल हॉस्पिटल में उपचार के बाद वापिस जेल भेजा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला माडर्न जेल के अस्पताल में टीवी वार्ड में तैनात निगरान कैदी पर दो हवालातियों ने लोहे के सुए से हमला कर गंभीर से घ्याल कर दिया है। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रह है कि आरोपी हवालातिओ को आग जलाने से रोकने पर यह हमला किया है। इसकी पुष्टि सहायक जेल सुपरिटेंडेंट कमलजीत सिंह ने करते हुए बताया कि घायल कैदी को सिविल अस्पताल में उपचार के बाद वापिस जेल  भेज दिया  गया है।  

वहीँ दूसरी तरफ जाँच अधिकारी ASI बलवंत सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली में घायल निगरान कैदी के बयान पर थाना कोतवाली में दो हवालातिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।  

जानकारी अनुसार अजय कुमार वासी न्यू अरमान नगर थाना रामा मंडी जालंधर ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह माडर्न जेल कपूरथला में 10 साल की सजा काट रहा है। उसे जेल विभाग की ओर से अस्पताल में बतौर निगरान अस्पताल टीवी वार्ड में तैनात किया हुआ है।  

9 मई को लगभग 11 बजे विनोद कुमार व आरजू टीवी वार्ड में दा​खिल हुए। और दोनों ने वार्ड में आग जला दी, जिस पर उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने लोहे के सुए से उस पर हमला कर दिया। उसके कंधे व कमर में वार कर गहरे जख्म कर दिए।  

इस पर जेल विभाग ने उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। और थाना कोतवाली की पुलिस ने निगरान हवालाती के बयान पर विनोद कुमार व आरजू के ​खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों हवालाती माडर्न जेल में बंद हैं। और घायल अजय कुमार को उपचार के बाद वापिस जेल भेज दिया गया है।  


No comments