कपूरथला में नेशनल हाइवे पर तेज रफ़्तार टिप्पर की साइड लगने से बलैरो पलटी ....
- घटना के बाद टिपर चालक मौके से हुआ फरार, बलेरो सवार दोनों युवको को मामूली चोटे आई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव दयालपुर के नजदीक नेशनल हाईवे के साथ बनी सर्विस लाइन पर तेज रफतार टिपर की साईड लगने से एक बलैरे गाड़ी पलटने की खबर है। हालाँकि बलेरो सवारों को कोई गहरी चोट नही आई है।
हादसाग्रस्त हुई बलेरो चालक गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दयालपुर में सर्विस लेन के नजदीक उसका सर्विस स्टेशन है। देर शाम वह अपने साथी के साथ बलैरो गाड़ी में सर्विस स्टेशन का पंप लेकर करतारपुर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने साइड मार दी। उक्त टिप्पर क्रेशर से भरा हुआ था। इस घटना में टिपर की साईड लगने उसकी बलैरे गाड़ी पलट गई।
गुरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि साईड लगने पर सड़क पर बनी दलदल के कारण बलैरो का संतुलन बिगड़ गया तथा सड़क के बीचो बीच पलट गई। दुर्घटना के बाद टिप्पर रुका तक नही बल्कि मोके से फरार हो गया। SSF की टीम ने मौके पर पहुच कर बलैरो सवारों को प्राथमिक सहयाता दी। तथा बलैरो को सड़क से हटा कर अवरुद्ध हुआ यातायात सुचारु करवाया।
No comments