ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से भाजपा नेता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मामले में नया मोड़, एक विडिओ वायरल, देखें ... ??

- फेसबुक ID से वीडियो वायरल कर एक NRI पर धोखाधड़ी के लगाए आरोप, आत्महत्या की धमकी   

- पुलिस ने प्रदेश के सभी थानों को किया था अलर्ट, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे के बाद से लापता   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के क्षेत्र शेखूपुर वासी एक भाजपा नेता और व्यवसाई राजेश मनन के पिछले सवा माह से संदिघ्ध परिस्तिथिओ में लापता होने के मामले में एक नया मोड़ आया है। लापता हुए व्यक्ति की एक विडिओ वायरल हुई है। जिसमे वह शहर के एक NRI पर रुपए के लेनदेन को लेकर धोखेबाजी किये जाने के आरोप लगाते हुये आत्महत्या करने के की बात कह रहा है। हालाँकि यह वायरल विडिओ कहा बनाई गई है और इसके तथ्यों की पुष्टि खबरनामा इंडिया नहीं करता है। 

वहीँ सिटी थाना के SHO संजीवन जसवाल ने वायरल विडिओ होने की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता राजेश के पिता ने भी आज बुधवार को बताया कि उनका बेटा रुपयों के लेनदेन के चलते कहीं लापता हुआ है। उसके यह बयान भी DDR में दर्ज कर लिये है। जबकि 14 अप्रैल को लापता होने के बाद उसके पिता ने ऐसी कोई बात नहीं बताई थी। तब सिटी थाना पुलिस ने पंजाब के सभी थानों को उसकी फोटो सहित सूचना भेज अलर्ट भी कर दिया था। अब इस विडिओ की जाँच भी की जा रही है।   

बता दे कि सिटी थाना में सतपाल पुत्र ओमप्रकाश वासी शेखूपुर ने अप्रैल में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजेश मनन (37 वर्षीय) 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे घर से गया था। और उसके बाद से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपने तौर पर सभी रिश्तेदारों तथा परिजनों के पास उसकी तलाश के लिए पूछताछ की लेकिन वह नहीं मिल पाया है। वही तभी से उसका मोबाइल फ़ोन भी बंद आ रहा हैं। तब पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी थाना में रपट दर्ज कर उसकी तलाश करते हुए प्रदेश के सभी थानों को उसकी फोटो के साथ अलर्ट भी जारी कर दिया गया था।   

अब इस मामले में राजेश कुमार के नाम की फसेबूक ID पर एक विडिओ वायरल हुई। जिसमें राजेश मनन किसी NRI व्यक्ति दवारा उसको विदेश भेजने के लिए उसके खाते में पैसे डलवाने और कैश पैसे देने की बात कहते हुए धोखाधड़ी करने के आरोप NRI पर लगा रहा है। और इससे उसका वयवसाय बर्बाद हो गया। इसी परेशानी के चलते वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात भी कह रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां बनाई गई और कहां से वायरल हुई। यह जांच का विषय है। जिसकी जाँच में सिटी थाना पुलिस और टेक्नीकल टीम जुट गई है। 

No comments