कपूरथला में एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र की संदिघ्ध हालात में मौत .... ?
- हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा हरियाणा का छात्र, पुलिस कर रही जाँच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में LPU में देर रात हरियाणा वासी एक छात्र की 9वीं मंजिल से गिरने से मौत होने की खबर है। घटना के बाद घायल युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मर्त घोषित कर दिया। वहीँ सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि यह सुसाइड है या एक्सीडेंट इसकी जाँच भी पुलिस कर रही है। मृतक युवक की पहचान मयंक वासी हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार गुरुवार की रात करीब 10 बजे की यह घटना है। मयंक 9वीं मंजिल पर रहता था। और देर रात जब वह नीचे गिर गया। तभी जोरदार धमाका होने के बाद भारी मात्रा में स्टूडेंट्स मौके पर इकट्ठा होने लगे। यह घटना देख यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और मयंक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल से मामले की जानकारी सतनामपुर थाने की पुलिस को दी।
थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर के अनुसार घटना को सुसाइड के अलावा कई विभिन्न कोणों से पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। परिवार के बयान के बाद उचित कार्यवाही अंजाम में लाई जायगी। मयंक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा दिया है।
No comments