Breaking ---- कपूरथला में एक बुक स्टोर में लगी भीषण आग, रेस्क्यू जारी, लाखो का नुक्सान ....
- लगभग 3:30 घंटे से फायर बिर्गेड की टीम आग बुझाने का कर प्रयास
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में राजेश बुक स्टोर पर देर रात अचानक आग लगने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक 4 गाड़िओ का उपयोग होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं दूसरी तरफ बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
फायर बिर्गेड की टीम के इंचार्ज सुरेंद्र मोहन और फायर मेन गुरप्रीत सिंह के अनुसार रात लगभग 2.55 बजे उन्हें सूचना मिली कि राजेश बुक स्टोर पर आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अभी तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है।
दूसरी तरफ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना में आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया है।
बुक स्टोर के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि रात लगभग 2:45 बजे उन्हें किसी पड़ोसी टेलर ने फोन पर बताया कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। तभी उन्होंने तुरंत फायर बिर्गेड को सूचना दी और वह खुद भी मौके पर पहुंच गए।















No comments