ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर निगम की टीम का एक्शन --- पानी के अवैध कनेक्शन काटे ....

- पार्षद और मोहल्ला वासियों ने पानी समस्या की निगम को दी थी शिकायत  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला नगर निगम की टीम ने शहर में वाटर सप्लाई के अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए 40 अवैध कनेक्शन काटे हैं। यह कार्यवाही एक शिकायत के आधार पर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर की गई है इस बात की जानकारी देते हुए वाटर सप्लाई विभाग के JE प्रितपाल सिंह ने बताया कि अवैध कनेक्शन ऑन को लेकर मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसकी पुष्टि निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने भी की है।  

JE प्रितपाल सिंह वालिया ने बताया कि निगम पार्षद तरसेम लाल और इंडस्ट्रियल एरिया मोहल्ला निवासियों ने निगम को शिकायत दी थी कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या काफी समय से आ रही है। लेकिन जब निगम की टीम ने मोके पर पहुँच जांच की तो देखा कई प्लाटों में सब्जियां बीजकर अवैध पानी के कनेक्शन जोड़कर सब्जियों तथा अन्य स्थान पर पानी का उपयोग किया जा रहा है।  

इस स्थिति को देखते हुए निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर टीम ने मौके पर पहुंच सुप्रिडेंट जितेन्द्र मोहन की मौजूदगी में 40 अवैध पानी के कनेक्शन काटे है। उन्होंने यह भी बताया कि इन अवैध कनेक्शनों के मामले में प्लाट के मालिकों पर भी विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

No comments