पंजाब में तीर्थयात्रिओ की बस सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई, 2 महिलाओं की मौत.....
- इंदौर से आई तीर्थयात्रिओ की बस हरिद्वार से अमृतसर के लिए जा रही थी
खबरनामा इंडिया ईशान। लुधियाना, पंजाब
पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह सवेरे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकराने की दुखद खबर है। बताया कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल भी हुए है। यह घटना समराला के पास गांव चहलां में हुआ है।
हादसे की खबर मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच रेस्क्यू करते हुए लोगों को बस से बाहर निकाला। और तुरंत उन्हें अस्पताल में भिजवाया। एक मिडिया हॉउस के अनुसार मृतकों की पहचान इंदौर वासी मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है।
एक यात्री से जानकारी अनुसार वह सभी इंदौर वासी हैं और सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद कल मंगलवार रात हरिद्वार से अमृतसर के लिए जा रहे थे।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे जब बस लुधियाना के गांव चहलां के पास पहुंची तो हाईवे पर खड़े एक ट्रॉले से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्राला खराब होने के चलते सड़क पर खड़ा था। हादसे के बाद बस में लोग चिल्लाने लग गए। तभी आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।















No comments