कपूरथला में वोटिंग मशीनों की पहली रैंडमाइजेशन ---
- वोटिंग मशीनों की सूची ARO और राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों को दी
- जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त प्रबंध -- DC
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा आज जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सभी राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वोटिंग मशीनों की पहली रैंडमाइजेशन करवाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए DC -कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश एवं शेड्यूल के अनुसार रैंडमाइजेशन करवाई गई। उन्होंने कहा कि आज वोटिंग मशीनों की पहली रैंडमाइजेशन ई.एम.एस सॉफ्टवेयर के माध्यम से करवाई गई। जिसके बाद वोटिंग मशीनों की सूची विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों को दी गई।
DC ने कहा कि 3 मई से विधान सभा क्षेत्रों के अनुसार वोटिंग मशीनों की सोरटिंग की जाएगी और सोरटिंग के बाद 7 मई तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन मशीनों को सौंप दिया जाएगा।
वोटिंग मशीनों के लिए जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में बनाया गया वेयरहाऊस 3 मई से रोजाना सुबह 9 बजे खोला जाएगा। DC ने कहा कि इस संबंध में फगवाड़ा नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर-कम-नोडल अधिकारी द्वारा राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रोज सुबह वेयरहाऊस खोलते हुए शाम 6 बजे किया जायेगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
DC ने यह भी कहा कि चुनाव कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिनका पहली ट्रेनिंग 5 मई को निश्चित स्थानों पर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर में पड़ते विधानसभा क्षेत्र 26-भुलत्थ के पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग गुरु नानक प्रेम करमसर कॉलेज नडाला और 29-फगवाड़ा के लिए गुरु नानक कॉलेज सुखचैनआना साहिब में होगी।
इसी तरह लोकसभा हलका खडूर साहिब 27-कपूरथला विधान सभा हलका के लिए ट्रेनिंग विरसा विहार ऑडिटोरियम में दी जाएगी और 28-सुल्तानपुर लोधी के लिए ट्रेनिंग अकाल अकादमी स्कूल में होगी। जिले में पड़ते पोलिंग स्टेशनों के बारे में पांचाल ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 791 पोलिंग स्टेशनों हैं, जिनमें भुलत्थ चुनाव क्षेत्र में 175, कपूरथला में 194, सुल्तानपुर लोधी में 195 और फगवाड़ा में 227 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
वर्णनयोग्य है कि 1 जून 2024 को होने वाले वोटिंग के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होने जा रही है जो 14 मई तक चलेगी। इसी तरह 15 मई को नामांकन की जांच पड़ताल होगी और 17 मई पर्चे वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। वोटिंग के बाद 4 जून को नतीजे आएंगे।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा ADC जनरल शिखा भगत, नगर निगम फगवाड़ा के संयुक्त कमिश्नर कुलप्रीत सिंह, चुनाव तहसीलदार मंजीत कौर और राजनीतिक पार्टीयों के प्रतिनिधि में शिरोमणि अकाली दल से हरबंस सिंह वालिया, रणजीत सिंह, अजय बबला, आम आदमी पार्टी द्वारा गुरपाल सिंह इंडियन, अमरीक सिंह, रवि शर्मा, कांग्रेस से जतिन शर्मा, भाजपा से अनिल कुमार, बसपा से हरिंदर कुमार शीतल, सुरजीत सिंह, मुख्तार सिंह और एल.पी.आई से के.एल कौशल आदि मौजूद थे।















No comments