कपूरथला के एक मनी एक्सचेंजर सहित 4 के खिलाफ FIR दर्ज ....
- गुरु नानक स्टेडियम के नजदीक घेरकर स्कूटी चालक पर हमला कर घायल करने का आरोप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के चारबत्ती चौक के नजदीक एक मनी एक्सचेंज का काम करने वाले व्यक्ति तथा उसके 2 पारिवारिक सदस्यों पर स्कूटी सवार पर हमला कर घायल करने के आरोप मे सिटी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI नवीन कुमार ने बताया कि फ़िलहाल किसी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह वासी अशोक विहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को शाम लगभग साढ़े 4 बजे वह बाजार से काम निपटाकर स्कूटी tvs विगो पर अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह गुरु नानक स्टेडियम के नजदीक पहुंचा तो एक कार में सवार महेंद्रपाल, उसकी पत्नी तथा उसके बेटे के अलावा एक अन्य व्यक्ति ने घेर लिया। और कार से उतर कर दस्ती किरच से उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दे कि उक्त आरोपी चारबत्ती चौक के नजदीक मनी एक्सचेंज का काम करता है।
जांच अधिकारी ASI नवीन कुमार के अनुसार पीड़ित अमरजीत सिंह वासी अशोक विहार की शिकायत पर महेंद्रपाल, उसकी पत्नी तथा बेटे के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR NO. 126 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.jpeg)













No comments