ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भाई की हत्या करने वाला हत्यारा पुलिस ने किया काबू ...

- हत्या में प्रयोग किया गया दातर भी बरामद, आरोपी 2 दिन के रिमांड पर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के कस्बा नडाला में बीते दिनो अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को बॉक्स बेड में छुपाने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। यह जानकारी SP-D सरबजीत राय ने देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या के लिए प्रयोग किये गये दातर भी बरामद कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। 

SP-D सरबजीत राय और DSP सुरिंदरपाल ने बताया कि सुभानपुर थाने के नडाला गांव में 6 मई को कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला कपूरथला हाल वासी दंदराला थाना डेरा बस्सी SAS नगर मोहाली को उसके भाई सुखविन्दर सिंह उर्फ ​​निक्का उर्फ ​​गुरजंट सिंह ने मार दिया था। और उसकी लाश को घर में ही बॉक्स बेड में छिपा दिया था।  

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे, तथा घर में पड़ी फ्रिज को बेचने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी भाई ने वारदात के बाद खुद ही अपने पिता को सूचित  कर दिया था। ओर खुद मोके से फरार हो गया था। जिस पर मृतक के पिता अजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के बयान पर FIR  दर्ज की गई थी।  

जिस पर DSP सुरिंदरपाल ने जांच करते हुए SHO सुभानपुर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और नडाला चौंकी इंचार्ज ASI दलविंदरबीर सिंह की अलग-अलग टीमें बनाई। जिस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने हत्या आरोपी कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का दातर भी बरामद किया है। 


No comments