ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला का नौजवान न्यूजीलैंड में बना कबड्डी स्टार ....

 - मध्यमवर्गीय परिवार के नौजवान ने विदेशों में खेलकर किया पंजाब का नाम किया रोशन    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव फुल्लेवाल से एक नौजावन मोहमद शफी जो की एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। और खास कर पंजाब के गुज्जर बिरादरी के ही एक परिवार का हिस्सा है। उसने अपनी लगन, मेहनत और कबड्डी खेल के प्रति प्यार को अपने जनून में तब्दील कर इस खेल में अपना नाम बनाया है। हाल ही में मोहमद शफी न्यूजीलेंड से वापिस घर आया है।   

जिसके चलते उसे विदेश में जा कर खेलने का मौका मिला और वह बेस्ट रेडर चुना गया। उसकी इस प्राप्ति के चलते इस बार जब वह न्यूजीलैंड से खेल कर वापिस आया तो उसके गांव वासियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप पर नाचते हुए परिवार ने एक काफिला के रूप में फूल मालाएं पहनकर कब्बडी खिलाडी मोहमद शफी का स्वागत किया है।   

कपूरथला के कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद शफी ने बताया कि ऑल कबड्डी फेडरेशन आफ न्यूजीलैंड के दिलजीत सिंह विर्क द्वारा ऑकलैंड शहर में कबड्डी टूर्नामेंट करवाए गए थे।  

इस टूर्नामेंट के लिए वह भारत से 23 मार्च को रवाना हुए और 28 मार्च से लेकर 21 फरवरी तक चले कबड्डी टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन दिखाया। जिसके चलते उन्हें बेस्ट रेडर का खिताब मिला है। 

पुरे गुज्जर बिरादरी के साथ साथ गांव में इस खिलाड़ी के उस मुकाम पर पहुंचने पर खुशी मनाई जा रही है। इसी क्रम में गांव वासिओ ने ख़ुशी का इजहार करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी वह खेल में इसी तरह से जीत का परचम लहरता रहेगा।  

No comments