कपूरथला के दो लोगो को फ़ोन पर जान से मारने की धमकियां ...
- पीड़ितो की शिकायत पर सिटी पुलिस जाँच में जुटी , कॉलर का नंबर फ़िलहाल आसाम में एक्टिव
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के दो व्यक्तियों को एक ही नंबर से फोन कॉल कर जान से मारने की धमकियां दिए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित लोगों को फ़ोन काल करने वाला कह रहा है कि "रात नूं थोड़ा बाहर आ, तैनू मारनां आ, सुपारी मिली आं तेरी" इस धमकी के बाद दहशत में आये दोनों वयक्तिओ ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत भी दे दी है। और पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि पीड़ितों शिकायत के बाद CDR की जाँच में धमकी दिए जाने वाले का नंबर आसाम में एक्टिव है।
बता दें कि कपूरथला में पिछले कुछ समय से विदेशी नंबरों से आई फ़ोन काल द्वारा कई लोगो को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। जिनमें से कुछ मामलों को जिला पुलिस ने ट्रेस कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भी भेज दिया। लेकिन अब फिर फ़ोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकियां दी जाने की घटना सामने आई है। जिससे लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी अनुसार कल देर शाम थाना सिटी पुलिस को दो पीड़ित शिकायतकर्ताओं द्वारा लिखित शिकायत की गई है। जिसमें उन दोनों को फ़ोन न. 8453386262 से जान से मारने की धमकियां दी जाने की बात कही गई है। शहर के मोती बाग़ क्षेत्र वासी को धमकियां देने वाले वयक्ति ने 8-10 बार फोन कर धमकाया। कॉल करने वाले ने कहा वह रात को घर से बाहर निकल, मैं तुझे मार दूंगा, तुझे मारने के लिए मुझे 5 लाख की सुपारी मिली है।
दूसरे मामलें में भी कुछ इसी तरह से काल की गई जिसमें शिकायतकर्ता वासी जट्टपुरा को फोन कर फ़िल्मी स्टाइल में एक सप्ताह के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले किसी कार मैकेनिक को इसी नंबर से धमकी भरी कॉल आ चुकी है।
वहीँ DSP सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद CDR के आधार पर मामलें की जांच की जा रही है। फ़िलहाल कॉल करने वाला नंबर आसाम में एक्टिव है। जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा।















No comments