पंजाब के पूर्व MLA गोल्डी आप में हुए शामिल CM मान ने किया स्वागत ....
- कांग्रेस पार्टी दवारा सुखपाल खेहरा को टिकट देने से खफा होकर दिया था इस्तीफा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के धूरी से दलवीर गोल्डी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह संगरूर से टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने सुखपाल खेहरा को टिकट दे दी। जिससे खफा हो गोल्डी के पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। परन्तु गोल्डी आज चंडीगढ़ पहुँच CM भगवंत मान से मिले जहाँ मान ने उन्हें आप पार्टी में शामिल करवाया है।
बता दें कि 2017 में दलवीर गोल्डी धुरी विधानसभा चुनाव में आप के जसवीर सिंह जस्सी को 2838 वोटों से हराकर धुरी से MLA बने थे। वहीँ 2022 में उन्होंने फिर से CM भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमे वह चुनाव हार गए।
यह भी बताने योग्य है कि दलवीर गोल्डी जो लोकसभा चुनाव मैदान में संगरूर से सुखपाल सिंह खैहरा को टिकट देने के बाद से लगातार पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष राजा वडिंग, गोल्डी के घर पहुंचे और उन्हें मनाया, लेकिन गोल्डी फिर पार्टी से नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस पार्टी से बीते दिनों इस्तीफा दे दिया।















No comments