ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ ने दो नशा तस्करों को किया काबू ,100 ग्राम हैरोइन बरामद ....

- आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज, अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी पुलिस  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान दो नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 100 ग्राम हैरोइन भी बरामद हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए CIA स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों तस्करों के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आज दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ के अधिकारी SI सतपाल सिंह नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान पुलिस पार्टी के साथ गांव बूट से होते हुए लिंक रोड गुरुद्वारा श्री संतसर साहब की तरफ जा रहे थे। तभी दो नौजवान पैदल आते दिखाई दिए। जिनको पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की। और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।  

आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह पुत्र बावा सिंह तथा हरमीत सिंह पुत्र गुरुभाग सिंह दोनों वासी बटाला के रूप में हुई है। दोनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना सुभानपुर पुलिस में NDPS एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

No comments