ब्रेकिंग न्यूज़

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर --- पंजाब में 10 जून तक बंद रहेगा यह रेल मार्ग .... ??

- निर्माण कार्य के चलते बंद किया रेल मार्ग, कई ट्रेने रद्द   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब    

पंजाब के रेलवे की फ़िरोज़पुर डिवीजन के लोहिया खास फिल्लौर रूट पर चलने वाले हजारों रेल यात्रिओ के लिए जरुरी खबर है। कियोंकि नकोदर से लोहिया खास स्पेशल ट्रेन, फिल्लौर से लोहिया खास और लुधियाना से लोहिया खास ट्रेनें 10 जून तक प्रभावित रहेंगी। यह फैसला लोहिया खास फिल्लौर रूट पर नकोदर यार्ड में सेक्शन मेंटेनेंस के चल रहे काम के चलते रेल विभाग ने लिया है। इन ट्रेनों में रोजाना चलने वाले हजारों यात्रिओ को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  

बता दे कि रेलवे विभाग दवारा मेन रूट पर किसी तरह की कोई परेशानी होने पर इसी रूट का इस्तेमाल किया जाता था। मगर अब यह अलटरनेट रूट भी प्रभाव रहेगा। यह भी बताने योग्य है कि जब किसानों ने जालंधर अमृतसर हाईवे पर लद्देवाली रेलवे क्रॉसिंग पर धरना लगाया था तब उक्त रूट से ट्रेनों का आवागमन चल रहा था। हालांकि उक्त रूट पर चल रहा निर्माण कार्य आखिरी चरण पर पहुंच गया है। और अब सिर्फ फाइनल टच देना बाकी है।   

जानकारी अनुसार लोहियां खास से फिल्लौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 06983 और 06984, जालंधर से नकोदर स्पेशल ट्रेन (06971-06972) 10 जून तक पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। वहीं अन्य ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से चलेंगी। 

No comments