ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल की बैरको में सर्च ऑपरेशन ---- प्रतिबंधित समान मिला, 5 पर FIR ...

- अलग-अलग बैरकों से 3 मोबाइल, 4 बैटरी, 3 सिम व एक चार्जर बरामद    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदिओ दवारा प्रतिबंधित सामान के उपयोग को रोकने के मकसद से चलाए गए सर्च अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 3 मोबाइल फोन, 4 बैटरी, 3 सिमें व एक चार्जर बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर अज्ञात सहित 5 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।   

मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट सतपाल सिंह ने थाना कोतवाली को दी शिकायत में बताया कि वह CRPF टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जेल प्रबंधन को जतिन वासी नगर निगम कालोनी गिलवाली अमृतसर, गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ कपूरथला, हरविंदर सिंह वासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी, मलकीत सिंह उर्फ काला वासी गांव बूट के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 4 बैटरी व 3 सिमें बरामद हुई। इसके अलावा एक चार्जर लावारिस हालत में बरामद हुआ है।  

जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात सहित 5 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।  


No comments