CM मान कल कपूरथला में रैली को संबोधित करेंगे --चेयरमैन इंडियन
- आप सरकार ने सवा दो वर्ष में पंजाब के लोगों के लिए बड़ी योजनाओं की घोषणा की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
लोकसभा चुनाव का 7वां और आखिरी चरण 1 जून को होने वाला है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में जहां बड़े-बड़े नेता अपने अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं वहीं कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 26 मई दिन रविवार को पंजाब के CM भगवंत सिंह मान श्री खडूर साहिब से AAP के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में कपूरथला के मिलन पैलेस में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने कहा कि आप प्रत्याशी लालजीत सिंह भुल्लर के पक्ष में शहर के मिलन पैलेस में एक चुनावी रैली आयोजित की जा रही है। जिसे संबोधित करने विकास एवं गरीबों के मसीहा पंजाब के CM भगवंत सिंह मान आ रहे है। जिस सरकार ने अपने सवा दो साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब के लोगों के लिए कितनी बड़ी योजनाओं की घोषणा की के सबंध में लोगो को बताएँगे।
इंडियन ने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि AAP की सरकार में पंजाब बहुत तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगो को अपील करते हुए कहा कि 26 मई दिन रविवार को दोपहर 12 वजे बढ़चढ़ कर मिलन पैलेस पहुंचें और उनके विचार सुनें।















No comments