पंजाब के कांग्रेसी नेता के घर सुबह सवेरे ED की रेड ...
- नेता के करीबियों और मैनेजर के घर भी पहुंची ED की टीमें
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला, पंजाब
पंजाब के बटाला में कांग्रेसी मेयर के घर अलसुबह ED दवारा रेड की खबर है। यह रेड उनके साथ-साथ उनके करीबियों के घर पर भी हुई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में कुल 3 जगहों पर सुबह सवेरे ED की टीमें पहुंच गई। फिलहाल सभी ठिकानो को पुरी तरह से सील कर दिया है। घर के किसी भी सदस्य को अंदर या बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है।
सूत्रों की माने तो सुबह सवेरे गुरदासपुर जिले के बटाला के कांग्रेसी मेयर सुखदीप सिंह के घर ED की गाड़ियां पहुंची। इसके अलावा उनके दो करीबियों और उनके मैनेजर के घर भी टीमें पहुंची हैं।
यह रेड किस संबंध में की गई है इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी ED की तरफ से सांझा नहीं की गई हैं।















No comments