कपूरथला में हाईटेक नाके पर अमृतसर के दो नशा तस्कर काबू , FIR दर्ज ......
- आरोपिओ से 26 ग्राम हेरोइन तथा एक देसी पिस्तौल और रोंद बरामद, एक दिन का पुलिस रिमांड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में ढिलवां क्षेत्र में हाईटेक नाके पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अमृतसर की तरफ से आ रहे दो कार सवार नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 26 ग्राम हेरोइन तथा एक देसी पिस्तौल और रोंद बरामद किया है। वहीँ दोनों तस्करो के खिलाफ ढिलवां थाना में विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI लखबीर सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।
जानकारी अनुसार ASI गुरदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित ढिलवां हाईटेक नाके पर नाकाबंदी दौरान वाहनों की जाँच की जा रही थी। इसी अमृतसर की तरफ से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार ( PB-08-EM-3030 ) को रोका गया। और उसमे बैठे दो युवको से पूछताछ की गई। इसी दौरान कार से उतर कर एक युवक ने अपनी जेब से एक लिफाफा जमीन पर फेंक दिया। जिसकी तलाशी में उसमें से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं कार सवार दूसरे युवक की तलाशी ली तो उसके डब्ब से एक देशी पिस्तौल तथा एक कारतूस बरामद हुआ है।
दोनों आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ़ लव पुत्र राकेश कुमार और अमनदीप सिंह उर्फ़ मोनू पुत्र बलविंदर सिंह दोनों वासी करतार नगर छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ASI रघुवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। जिस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।















No comments