कपूरथला की नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया गुरदासपुर का युवक, FIR दर्ज .....
- नाबालिक को भागने में सहयोग देने वाले वाली महिला व एक युवक नामजद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला वासी एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर गुरदासपुर के युवक द्वारा भगा ले जाने की खबर है। जिसके बाद नाबा()लिक के पिता की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में भगाने में सहयोग करने वाली महिला तथा एक युवक पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI दविंदर पाल ने करते हुए बताया कि आरोपियों और लड़की की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुलतानपुर लोधी के एक गांव मोठावाल वासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की मोना ( काल्पनिक नाम ) जो कि लगभग साढ़े 16 वर्ष की है। और 12 वीं कक्षा में गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 14 मई की रात को जब वह काम से घर वापस आया तो घरवालों ने बताया कि मोना रात 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। और अभी तक वापस नहीं आई। सभी परिजनों दौरा कई जगह तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं लगा।
कुलविंदर सिंह ने यह भी बताया कि 15 मई को उसके भतीजे रणजीत ने बताया कि उसने कल रात मोना को स्कूल के नजदीक बॉबी पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव कमालपुर के साथ जाते हुए देखा था। जिसने मोना को किसी अन्य लड़के के साथ कहीं भेज दिया है। इसके बाद मैं अपने कुछ रिश्तेदारो के साथ बॉबी पुत्र बलदेव सिंह के घर गया और मोना बारे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की गुरदासपुर वासी बब्बू नामक युवक के साथ शादी करवाने के लिए गई है। और अनु पुत्री बलविंदर सिंह वासी कमालपुर बब्बू के साथ उसकी फोन से बातचीत करवाती रही है।
कुलविंदर सिंह ने बताया कि बॉबी के पिता बलदेव सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी लड़की को वापस बुला देंगे। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उन्होंने उनकी लड़की को वापस नहीं बुलाया है।
वहीँ थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कुलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी बॉबी पुत्र बलदेव सिंह तथा अनु दोनों वासी कमालपुर के खिलाफ धारा 363, 366 ए और 120 बी IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मोटावल चौकी इंचार्ज ASI दविंदर पाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

.jpeg)













No comments