ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में एक हवालाती से हुई मारपीट, 10 पर FIR दर्ज .....

- पीड़ित के शोर मचाने पर जेल के अ​धिकारी और सुरक्षाकर्मिओ ने बचाया    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला माडर्न जेल में बंद एक हवालाती से कुछ अन्य हवालातिओ दवारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस ने पीड़ित हवालाती की ​शिकायत पर 10 हवालातियों के ​खिलाफ के विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली के SHO पलविंदर सिंह ने भी की है। 

पीडित हवालाती लवप्रीत सिंह उर्फ लव वासी गांव कुतबीवाल थाना लोहियां जिला जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 13 माह से माडर्न जेल कपूरथला में बंद है। और वह जेल की बैरक नं. 7 के कमरा नं. 10 में रहता है।  

14 मई की सुबह वह अपने कमरे में ही था कि अचानक जेल में ही बंद हवालाती गुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, आकाश, रूपा, राहुल तेजी उर्फ मोंटी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, ​​​शिवा, रोहित, जस्सा व केसा वासी माडर्न जेल आ गए। और इन लोगों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

उसके दवारा बचाओ बचाओ का शोर मचाने पर जेल के अ​धिकारी और सुरक्षा कर्मी मौके पहुंचे और उसे उनके चंगुल से छुड़ाकर सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया। वहीँ थाना कोतवाली की पुलिस ने लवप्रीत सिंह के बयान पर उक्त 10 हवालातियों के ​खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बता दें कि माडर्न जेल कपूरथला में 8 दिन पहले भी एक निगरान कैदी को कुछ अन्य हवालातियों ने तीखे सुए से हमला कर घायल किया था। जिस मामले में 2 हवालातियों पर कोतवाली थाना में FIR दर्ज की गई थी।   

No comments