ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में CHB कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी ....

- वेतन न मिलने के रोष में सर्कल कार्यालय समक्ष बैठे हैं 2 दिन से, पावर काम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पॉवरकाम एंड ट्रास्को ठेका मुलाजिम यूनियन सर्कल कपूरथला के CHB कर्मचारियों ने वेतन न मिलने कारण सर्कुलर रोड पर स्थित सर्कल कार्यालय समक्ष दो दिनों से धरना लगाकर मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है।  

रोष धरने को संबोधित करते हुए सर्कल प्रधान जगतार सिंह, डिवीजन प्रधान गुरदेव सिंह व सचिव गुलजार सिंह ने कहा कि हर माह कर्मचारियों को वेतन देरी से दिया जाता है। जिस कारण कर्मचारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वेतन देरी से मिलने कारण उनका घर का बजट गड़बड़ा जाता है। 16 मई हो गई है। मगर अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।  

बता दे कि CHB कर्मचारी बुधवार से सर्कल कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर बैठे हुए है। बुधवार शाम तक धरना जारी रखने के बावजूद मैनेजमैंट की ओर से कर्मचारियों के वेतन सबंधी कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी रोष स्वरुप कर्मचारियों ने फैंसला लिया है कि यह धरना 16 मई वीरवार को भी जारी रहेगा और शहर में रोष रैली भी की जा सकती है।  

जब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का बनता एरियर भी अभी बकाया है, वह भी नहीं दिया गया है। उन्होंने पॉवरकाम मैनेजमेंट से मांग की है कि जल्द कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाए।  

No comments