कपूरथला के गौरव उप्पल ने UPSC एक्जाम किया क्लियर --- बोले, दृढ़ विश्वास और लगन से हर लक्ष्य संभव ....
- मौजूदा नायब तहसीलदार ने दो बार एग्जाम क्लियर नहीं होने पर भी हार नहीं मानी, तीसरी कोशिश में मिला 174 रेंक
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
मन मे दृढ़ विश्वास और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह शब्द कपूरथला वासी गौरव उप्पल ने UPSC एक्जाम क्लियर करने के बाद कहे हैं। वह मौजूदा तौर पर पंजाब के बाबा बकाला में बतौर नायब तहसीलदार के पद पर काम कर रहे हैं। और हाल ही में UPSC के नतीजे में उन्होंने 174 रेंक प्राप्त किया है। घर में खुशी-खुशी का माहौल है, और हर परिचित तथा रिश्तेदार उन्हें और परिवार को बधाई दे रहा है।
नायब तहसीलदार गौरव उप्पल पुत्र राजेश कुमार उप्पल वासी कपूरथला ने दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई करने के उपरांत नोएडा में एक वर्ष तक नौकरी भी की। परन्तु उन्होंने अपने UPSC के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे। हालाँकि उन्होंने इससे 2021 और 2022 में पहले भी दो बार UPSC के एग्जाम दिए, लेकिन क्लियर नहीं हुए। फिर भी गौरव उप्पल ने हार नहीं मानी। और अब तीसरी बार एग्जाम दिया। जिसमे उन्होंने 174 रेंक प्राप्त कर एग्जाम क्लियर किया है। उन्होंने कहा कि जॉब के साथ साथ उन्होंने पढ़ाई निरंतर जारी रखी।
UPSC में 174 रेंक प्राप्त करने वाले गौरव उप्पल ने बताया कि उन्हें गृह विभाग के इंटेलिजेंस ब्यूरो में इंस्पेक्टर की नौकरी भी मिल गई थी। उन्होंने कुछ समय यह नौकरी की। जिसके बाद पिछले दिनों पंजाब में नायब तहसीलदारों की भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण परीक्षा में भी शामिल हुए और जनवरी 2024 में उन्होंने नायब तहसीलदार बाबा बकाला के रूप में अपना पद भी संभाल लिया।
लेकिन उनका लक्ष्य था कि IPS अधिकारी बनकर देश की सेवा करे। इस लक्ष्य के लिए परिवार के हर सदस्य ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया। UPSC क्लियर के बाद जल्द ही वह IPS अधिकारी के रूप में तैनात होकर जनता की सेवा करेंगे।
उन्होंने युवाओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ विश्वास के साथ मेहनत करे और पूरा ध्यान लक्ष्य पर ही केंद्रित करें। वह भी कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।















No comments