पंजाब में कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका --- बिट्टू के बाद पूर्व संसद की पत्नी भाजपा में शामिल .....
- कर्मजीत कौर चौधरी जालंधर से लोकसभा टिकट की थी दावेदार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को आज दूसरा बड़ा झटका लगा है। जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली है।
बता दे कि कर्मजीत कौर चौधरी जालंधर से लोकसभा टिकट की दावेदार थीं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर पूर्व CM चरणजीत चन्नी को टिकट दे दी। यह भी बता दे कि चन्नी विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से हारे थे।
वर्णनयोग्य है कि कर्मजीत कौर चौधरी के पति सांसद संतोख चौधरी का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हुआ था। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने कर्मजीत कौर को टिकट दी थी लेकिन वह आप के सुशील रिंकू से हार गईं थी। हालांकि अब सुशील रिंकू भी आप को छोड़ पलटी मार कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
यह भी बताने योग्य है कि कर्मजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। हालांकि वह मां के साथ भाजपा में शामिल नहीं हुए। वह भी जालंधर में टिकट न मिलने और चरणजीत चन्नी को उम्मीदवार बनाने का खुला विरोध कर रहे थे। उन्होंने फ़िलहाल कांग्रेस नहीं छोड़ी है।















No comments