कपूरथला CIA ने एक नशा तस्कर किया काबू , भारी मात्रा में नशा और पिस्टल बरामद ...
- आरोपी तस्कर से 200 gm हेरोइन, 3 kg अफीम, पिस्टल सहित 5 लाख 7 हज़ार ड्रग मनी भी बरामद, थाना सतनामपुरा में FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस दवारा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान फगवाड़ा डिवीजन में CIA स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 200 ग्राम हेरोइन, 3 किलो अफीम, एक पिस्टल तथा 5 लाख 7000 ड्रग मनी बरामद की है। इसकी पुष्टि करते हुए CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लाविया सराफा बाजार में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामपाल वासी मोहल्ला लाविया सराफा बाजार बड़े स्तर पर नशा तस्करी का काम करता है। और कुछ देर बाद वह अपनी पोलो कार में नशा सप्लाई करने जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गई नाकाबंदी के दौरान एक पोलो कार (PB-08-DD-9063) को काबू किया और पूछताछ की। जिसकी पहचान रामपाल पुत्र रमेश कुमार वासी मोहल्ला लाविया सराफा बाजार के रूप में हुई है। काबू किये आरोपी नशा तस्कर से अधिकारियों की उपस्थिति में तलाशी ली गई, तो उसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देशी पिस्तौल 32 बोर, 6 जिन्दा रोंद सहित 5 ;लाख 7000 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।
जिसके आधार पर आरोपी रामपाल के खिलाफ थाना सतनामपुरा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि काबू किए गए नशा तस्कर को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तीन मामले दर्ज है।















No comments