RTO द्वारा स्कूल बसों की चैकिंग, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे चालान ..
- स्कूल प्रबंधकों को 10 दिनों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार मापदंड पूरा करने के निर्देश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार सभी स्कूली बसों को निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरना होगा। यह निर्देश RTO डॉ. इरविन कौर ने विशेष चैकिंग के दौरान विभिन्न स्कूलों की बसों की जांच करते हुए स्कूल प्रबंधकों और बस चालकों को दिए है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से छह बच्चों की मौत की घटना के बाद DC अमित कुमार पांचाल के निर्देश पर चेकिंग मुहीम तेज की गई है।
स्कूली बसों की जांच करते RTO डॉ. इरविन कौर ने बसों के निर्धारित मापदंड पर खरा न उतरने वालो के चालान भी काटे गये। उन्होंने कहा कि जिले में पडते स्कूलों का मैनेजमैंट और बस चालकों को अगले 10 दिनों तक बसों में सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार सभी शर्तें पूरी कर लें। और इसके बाद चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा और सेफ स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RTO ने बताया कि चेकिंग के दौरान कई वाहनों में आवश्यक मापदंडों की कमी भी पाई गई। उन्होंने कहा कि इन बसों में फसट रेड बॉक्स नहीं थे, कई बसों में कंडक्टर और अटेंडेंट मौजूद नहीं थे। इसी तरह स्पीड गवर्नर भी नहीं था और ड्राइवर व स्टाफ ने वर्दी नहीं पहनी थी। उन्होंने ड्राइवरों को निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन नहीं चलाने की निर्देश दिये।
बता दे कि बीते दिन हरियाणा के महिंदरगढ़ में एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से छह बच्चों की मौत हो गई। घटना के मद्देनजर कपूरथला जिला प्रशासन द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चेकिंग मुहिम शुरू की गई है ताकि सभी स्कूली वाहनों में सुरक्षा नियमों का पालना को सुनिश्चित किया जा सके।















No comments